{"_id":"5dadadf38ebc3e013a3e5706","slug":"crime-bareilly-news-bly381066998","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए यूक्रेन गया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए यूक्रेन गया युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पहले नौ लाख रुपये लेकर युवक को इंग्लैंड के स्थान पर यूक्रेन भेज दिया गया और वहां भी युवक लापता हो गया। युवक की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने के बजाय उल्टे पीड़ित पर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रही है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महासिर निवासी प्रार्थिनी सर्वजीत कौर ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि उसके पति अवतार सिंह के पास पांच नवंबर 18 को रोजा थाना क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी बलवीर सिंह, प्रदीप सिंह और जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव फतुआबाद निवासी कुलवीर सिंह और उनकी पत्नी सुखमीत कौर आए। कुलवीर और उसकी पत्नी ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताया और उसके पति को इंग्लैंड भेजे देने की बात कहते हुए नौ लाख रुपये खर्च होना बताया। उन लोगों ने उक्त की बात पर भरोसा करते हुए कई बार में नौ लाख रुपये दे दिए। उक्त ने उसके पति की 20 नवंबर को फ्लाइट बताते हुए कूटरचित वीजा बनाकर दे दिया। उसके पति को इंग्लैंड के स्थान पर यूक्रेन भेज दिया गया। यूक्रेन में उक्त के साथियों ने उसके पति को बंधक बना लिया। इसके बाद से उसके पति का पता नहीं चल रहा है।
परेशान होकर उसने पांच सितंबर 19 को उक्त के खिलाफ धारा 420, 406, 467, 468, 471, 342, 506 के तहत आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन सांठगांठ के चलते सिंधौली पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा है। आरोपी 17 अक्तूबर को मोहम्मदी पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे और धमकी दी कि राजीनामा नहीं किया तो झूठे मामले में जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।