{"_id":"5daa20e48ebc3e93d9659d9d","slug":"crime-bareilly-news-bly3807661166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला में मठ के निर्माण की कोशिश, दो पक्ष आमने-सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला में मठ के निर्माण की कोशिश, दो पक्ष आमने-सामने आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला चौकी के पास स्थित एक मठ पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार रात इलाके के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने निर्माण कार्य की शिकायत यूपी-100 पर की तो थाना पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसी मठ को लेकर करीब तीन महीने पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।
किला चौकी के पास स्थित एक मठ में कुछ लोग शुक्रवार रात निर्माण कार्य कराने लगे। दूसरे पक्ष की इस पर नजर पड़ी तो एक व्यक्ति ने यूपी-100 पर शिकायत कर दी। दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सुनते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सावन महीने में पाकड़ का पेड़ गिरने से मठिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब इसे बनाने के दौरान हुए विवाद के बाद थाने में निर्माण कार्य को लेकर समझौता हो गया था। मठ को चार फुट तक ऊंचा बनाने को लेकर सहमति भी बन गई थी। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने चोरी छिपे तय से ज्यादा निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया। पुलिस ने मठ पर रखे कट्टे और अन्य सामान वहां से हटवा दिया और यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए। बाद में थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
मठ को लेकर स्थानीय लोगों की आपसी कहासुनी हो गई थी। कोई खास विवाद नहीं था। सामान्य झगड़े का मौके पर निस्तारण हो गया। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी