{"_id":"5da4c7668ebc3e016308fedc","slug":"crime-bareilly-news-bly380128635","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से हाथापाई करने वाले छुटभैये नेता को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा से हाथापाई करने वाले छुटभैये नेता को जेल भेजा
विज्ञापन
बरेली। झगड़े की शिकायत करने आए लोगों से अशरफ खां चौकी में मारपीट करने और दरोगा शनि देव से हाथापाई कर उनकी बाइक तोड़ने के आरोपी छुटभैये नेता अंकित भारती को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। मामले में कार सवार लड़कों के एक परिजन और कॉलोनी के एक युवक की तरफ से अभद्रता और लूटपाट की भी रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेमनगर क्षेत्र की बालाजीविहार कॉलोनी में रविवार रात दो गुटों में झगड़ा हुआ था। मामला चौकी पहुंचने पर एक गुट की तरफ से पैरवी करने पहुंचे छुटभैया नेता सुर्खा बानखाना के अंकित भारती ने चौकी में दूसरे पक्ष के लोगों से जमकर मारपीट की थी। बीचबचाव करने पर दरोगा शनि देव से भी हाथपाई की और उनकी बाइक में तोड़फोड़ की। दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अंकित को सोमवार को जेल भेज दिया। इसके अलावा कॉलोनी के ही सचिन ने कार सवार कांता प्रसाद गंगवार समेत तीन अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर बहन से अभद्रता करने और लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि कार सवार युवक शिवम गंगवार के पिता श्याम चरन ने कॉलोनी के बाबू, गौरव, शेखर, अंकित भारती, अभिषेक के अलावा 10-12 अज्ञात के खिलाफ बेटे और उसके दोस्तों को घेरकर उन पर हमला करने और गाड़ी पर पथराव करने की एफआईआर लिखाई है। अंकित पार्षद का चुनाव लड़ चुका है। उसके कुछ भाजपा नेताओं से भी संबंध हैं।