फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

साहब! 150 रुपये के रोज गुटका खा जाती है घरवाली..कैसे चले घर

Sat, 12 Oct 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। महिला के रोजाना 150 रुपये के गुटका खा जाने की लत से घर का सारा बजट ही गड़बड़ा गया है। परेशान पति ने शुक्रवार को गुटका खाने से मना किया तो महिला ने खुद अपना हाथ काट लिया और फिर कोतवाली पहुंचकर पति तथा जेठ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा दिया। पुलिस पति और जेठ को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ हुई तो हकीकत सामने आने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पति बोला- साहब! यह रोज डेढ़ रुपये गुटका में फूंक देती है। इससे घर का खर्च चलाना और बच्चों को पालना मुश्किल हो गया है। कई बार समझाया, लेकिन मानती ही नहीं। आज जब सख्ती से मना किया तो हाथ काटकर यहां आ गई। बाद में माफी मांगने पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी एक महिला शुक्रवार सुबह अपने बायें हाथ पर धारदार हथियार के वार से हुए घाव को लेकर कोतवाली पहुंची। कहा, पति और जेठ ने उस पर जानलेवा हमला किया है। दोनों अक्सर उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने शिकायत पर उसके पति और जेठ को बुलवाया। मामले की तफतीश की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस के मुताबिक महिला गुटका खाने की लती है। दिन भर में करीब 150 रुपये के गुटके खा जाती है। इसके चलते अक्सर झगड़ा होता है। शुक्रवार सुबह पति ने गुटका खाने पर टोका तो उसकी पति से नोकझोंक हो गई। इसके बाद गुस्से में महिला ने पहले तो अपने बेटे को पीटा और फिर कांच की टूटी बोतल से हाथ काट लिया। कोतवाली पहुंचकर पति और जेठ को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस उन्हें पकड़ लाई तो फिर छोड़ने की लिए मिन्नतें करने लगी। पति फर्नीचर पॉलिश का काम करता है। पुलिस ने सभी को आगे से झगड़ा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed