{"_id":"5da0ebfc8ebc3e016b6b085e","slug":"crime-bareilly-news-bly379695040","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी समेत तीन के खातों से साइबर ठगों ने लाखों उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्यकर्मी समेत तीन के खातों से साइबर ठगों ने लाखों उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तकनीकी जानकारी की कमी होने का फायदा उठाकर साइबर ठग लगातार आमलोगों को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। ई-ट्रांजेक्शन एप्लिकेशन पेटीएम, गूगल-पे आदि भी ठगी का माध्यम बनती जा रहीं हैं। अब साइबर ठगों ने एक सैन्यकर्मी के सैलरी अकाउंट से करीब साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। एक अन्य व्यक्ति को 25 लाख के इनाम का झांसा देकर ठगा गया। पुलिस अब तक इन ठगों की कारगुजारियों पर रोक लगाने में नाकाम रही है। मामलों की साइबर सेल जांच कर रही है।
राजस्थान के करौली निवासी नायब सूबेदार रामदल गुर्जर कैंट स्थित सेना के फील्ड अस्पताल में तैनात हैं। कुछ दिन पहले बंद हुआ एटीएम लेकर वह नौ अक्तूबर को बैंक पहुंचे तो उन्हें खाते से करीब 3,72,403 रुपये निकाल लिए जाने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक लेनदेन प्रदेश के बाहर से किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल और एटीएम पर ज्यादातर लेनदेन किए गए हैं। वहीं प्रेमनगर में बीडीए कॉलोनी निवासी राजेश को उनका आइडिया का सिम अपग्रेड करने का झांसा देकर एटीएम के आखिरी चार अंक हासिल कर लिए। इसके बाद ठग ने उनके और उनकी पत्नी के खाते से 15 हजार और 12.5 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस दोनों मामलों की जानकारी कर रही है।