{"_id":"5d9ced168ebc3e93ca6f8dd6","slug":"crime-bareilly-news-bly3793726183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टमन मेला में चल रहा जुआ, युवती का हुआ अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टमन मेला में चल रहा जुआ, युवती का हुआ अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस की अनदेखी के चलते शहर में चल रहे दशहरा मेले अराजकता के अड्डे बन गए हैं। हार्टमन रामलीला में खुअेआम जुआ होने का वीडियो वायरल रहा है। साथ ही दो बाइक सवार यहां से एक युवती का अपहरण कर ले गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती शराब के नशे में थी और खुद ही बाइक सवारों के साथ चली गई। सुभाषनगर मेले भी शोहदों ने जमकर उत्पात मचाया। कई युवतियों से छेड़छाड़ की तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया।
हार्टमन रामलीला के वायरल वीडियो में फड़ बिछाकर नंबरों के जरिये रुपये लगाकर जुआ हो रहा है। वीडियो में लोग रुपये का लेनदेन करते साफ नजर आ रहे हैं और फड़ पर भी रुपये बिखरे नजर आ रहे हैं। मगर पुलिस इससे अनजान बनी हुई है। एक फूहड़ डांस का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे इसी मेले का बताया जा रहा है। वहीं, मंगलवार शाम यहां एक अन्य मामला सामने आया। बताया जाता है कि एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए दो युवक जबरन उसे बाइक पर बैठा ले गए। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। मगर उनका कहना है कि युवती शराब के नशे में थी और अपनी मर्जी से ही दो युवकों के साथ बाइक पर गई। इसके अलावा मंगलवार को ही सुभाषनगर के दशहरा मेले में भी शोहदों की हरकतें सामने आईं। बताया जाता है कि यहां पुलिस के सामने ही कुछ शोहदे लड़कियों पर छींटाकशी करने लगे। लड़कियों ने नजरअंदाज किया तो छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर शोहदों को खदेड़ दिया।
सुरक्षा व्यवस्था बदहाल, खूब कट रही जेबें
लोगों का कहना है कि शहर में कई मेले चल रहे हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था नाममात्र को ही है, जिसके चलते आए दिन लोगों की जेबें कट रही हैं। पुलिस के पास शिकायतें भी पहुंच रही हैं लेकिन लोगों को टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन
हार्टमन मेला में युवती से बदसलूकी की सूचना मिली थी। वहां लोगों ने बताया कि युवती नशे में थी और दो लोगों के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। मेले में जुआ की कोई जानकारी नहीं है। - बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
मेले में जुआ नहीं हो रहा है, वीडियो किसी दूसरी जगह का होगा। युवती के अपहरण या छेड़छाड़ की कोई बात भी मेरे संज्ञान में नहीं आई है। पुलिस भी तैनात है, यहां ऐसा नहीं हो सकता है। - रामगोपाल मिश्रा, अध्यक्ष, हार्टमन रामलीला कमेटी