{"_id":"5d9ced9b8ebc3e93da788bd6","slug":"crime-bareilly-news-bly379354636","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से छात्र लापता, पुलिस कर रही टालमटोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से छात्र लापता, पुलिस कर रही टालमटोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दस दिन से लापता छात्र की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने महानगर के दो भाइयों से पूछताछ के बाद एक कबाड़ी से उसकी बाइक तो बरामद कर ली लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की तफतीश से असंतुष्ट छात्र के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस उन्हें गुमराह कर रही है। जिन भाइयों की निशानदेही पर बाइक मिली, उनके खिलाफ तक कोई कार्रवाई नहीं की।
सुभाषनगर क्षेत्र की गंगानगर कालोनी निवासी 11वीं का छात्र विपुल बाजपेयी 28 सितंबर से लापता है। उसका फोन भी उसी दिन शाम पांच बजे के बाद बंद हो गया था। परिजनों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को विपुल की कॉल डिटेल में महानगर के दो भाइयों के नंबर मिले थे जिनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्हें विपुल की बाइक एक व्यक्ति को उधार के बदले दे दी थी। फिर उस व्यक्ति ने बाइक एक कबाड़ी को बेची थी। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। दोनों भाई विश्वविद्यालय में तैनात एक प्रोफेसर के बेटे बताए जा रहे हैं।