{"_id":"5d9ceda78ebc3e93c734c6e5","slug":"crime-bareilly-news-bly379342373","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहनी मारकर ध्यान भटकाया फिर पर्स चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहनी मारकर ध्यान भटकाया फिर पर्स चुराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आर्यसमाज मंदिर वाली गली में खरीददारी करने आई एक महिला का ध्यान भटकाकर एक चोर उनका पर्स चुराकर भाग निकला। महिला ने शोर मचाया लेकिन वहां आसपास कोई नहीं मिला। महिला की शिकायत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैंट क्षेत्र में दूरदर्शन केंद्र के पास रामेश्वरम धाम कॉलोनी निवासी शिल्पी राठौर सोमवार शाम आर्य समाज गली में खरीददारी कर रही थीं। उनके मुताबिक बाजार में तिराहे पर रिक्शे पर बैठे एक युवक ने उनके मुंह पर कोहनी मार दी। कुछ देर में उन्होंने एक दुकान पर पैसे देने के लिए पर्स तलाशा तो वह गायब मिला। तब उन्हें ख्याल आया कि रिक्शे पर बैठा युवक उनका ध्यान भटकाकर पर्स चुराकर भाग निकला।