फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कूड़ा फेंकने पर महिलाओं में हुई गालीगलौज, पुरुषों में चले लाठी-डंडे

Wed, 09 Oct 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। कॉलोनी वालों की नजरों से बचने के लिए एक महिला ने सुबह तड़के ही कूड़ा घर से बाहर फेंका तो एक पड़ोसी युवती ने देख लिया। युवती ने उन्हें टोका तो दोनों में नोकझोंक हो गई। इसी बीच परिवारों से पुरुष पहुंचे तो उनमें हाथापाई के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। पीड़ित ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र की शिव गार्डन कॉलोनी निवासी दोदराज गंगवार ने बताया कि मंगलवार की सुबह तड़के उनकी बेटी ने एक पड़ोसी महिला को सड़क पर कूड़ा फेंकते देखा तो उन्हें टोक दिया। इस पर महिला उससे बदतमीजी करने लगी। शोर सुनकर उनकी पत्नी पहुंचीं तो उधर से पड़ोसी अन्य महिलाएं भी निकल आईं। इस पर दोनों परिवारों की महिलाओं में तीखी नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि इसके बाद वह बीचबचाव करने बाहर आए और समझाने की कोशिश की तो पड़ोसी ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed