{"_id":"5d9267fc8ebc3e014c4b620f","slug":"crime-bareilly-news-bly3783126152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के आरोपी पति ने धमकाया, पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के आरोपी पति ने धमकाया, पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई है। साथ ही तीन तलाक देने वाले पति को भी आरोपी बनाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला के मुताबिक हाल ही में पति ने उसे तीन तलाक दिया है। वह उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। इस बीच पति के दोस्त नदीम ने 27 सितंबर की रात उसके घर आकर दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो वह धमकी देकर फरार हो गया। वहीं, उसके पति ने उसे जिंदा जलाने की धमकी दी। पति के खिलाफ वह शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई करा रही थी, इसी वजह से वह बौखलाया हुआ है और उसके पीछे पड़ा है। महिला की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मलूकपुर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने उसे मेडिकल परीक्षण कराने को कहा। महिला कल मेडिकल परीक्षण कराएगी। चौकी प्रभारी ने कहा कि आरोपों की सच्चाई को लेकर विवेचना कर रहे हैं, आरोप सही हैं तो दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।