{"_id":"5d8fca888ebc3e01740f6540","slug":"crime-bareilly-news-bly3779931157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप भरा मिनी ट्रक तो पकड़ा पर चोर कहां छोड़ गई सौ नंबर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप भरा मिनी ट्रक तो पकड़ा पर चोर कहां छोड़ गई सौ नंबर पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। भरोसे का दूसरा नाम बनी यूपी 100 पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि फोरलेन निर्माण कर रही ऐरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का लोहा चोरी करके ले जा रहे जिन चोरों को मय मिनी ट्रक के ग्रामीणों ने पकड़कर यूपी 100 को सौंप दिया था, वे थाने पहुंचने से पहले लापता हो गए। पुलिस ने केवल लोहे भरी गाड़ी की बरामदगी ही रिपोर्ट में दर्ज की। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है। जानकारी के बाद एसएसपी ने भी हैरत जताई है। हालांकि उनका कहना है कि ऐसा नहीं हुआ होगा, वे सच की जानकारी करा लेंगे।
फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी ने करीब साल पहले अधूरा कार्य को छोड़ दिया था। कंपनी ने सिमरा हरिचंदपुर गांव के पास बनाए अपने गोदाम में हजारों टन लोहा छोड़ दिया है। इसमें पुलियों तथा पुलों के बनाने के भारी लोहे के गार्डर, सरिया, लोहे की चादरें और दूसरा करोड़ों रुपयों का सामान शामिल है। उस लोहे को चोरों ने कभी नकली कागजातों तो कभी पुलिस को सुविधाशुल्क देकर वहां तैनात गार्डों की सेटिंग से चोरी करना शुरू कर दिया। यह चोरी अभी तक जारी है। गोदाम के करीब रहने वाले सिमरा हरिचंदपुर के ठाकुर विपिन सिंह के मुताबिक शुक्रवार आधी रात को अचानक गोदाम से आ रही खटपट की आवाजों को सुनकर वे जग गए। देखा कि पांच चोर गोदाम से लोहा चोरी करके अपने साथ लाए मिनी ट्रक में लाद रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जगाकर चोरों को दबोच लिया। उसी वक्त यूपी 100 को कॉल की। बात न हो सकी तो सीओ फरीदपुर को कॉव करके बताया। सीओ के आदेश पर यूपी 100 पुलिस मौके पर आ गई और सभी चोरो के साथ ही लोहे से लदे मिनी ट्रक को साथ ले गई। थाने में मिनी ट्रक भरा माल तो पहुंचा पर चोरी के आरोपी नहीं पहुंचे। इसे लेकर शनिवार को दिन भर ग्रामीणों में चर्चा रही।
इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी अश्वनी कुमार की मानें तो थाने पहुंची यूपी 100 पुलिस के स्टाफ ने उन्हें चोरो के चकमा देकर भाग जाने की जानकारी दी। इसके चलते उन्होंने अज्ञात चार-पांच चोरों के खिलाफ सरकारी सामान की चोरी के आरोप में रिपोर्ट लिख ली। मामला दर्ज करके गाड़ी को कब्जे में लिया है।