{"_id":"5d8d20848ebc3e01711f73b9","slug":"crime-bareilly-news-bly3777661106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों पर कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज बड़ागांव समेत दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करों पर कार्रवाई न करने पर चौकी इंचार्ज बड़ागांव समेत दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली। शराब तस्करों पर कार्रवाई न करने पर एसएसपी ने बृहस्पतिवार को चौकी बड़ागांव इंचार्ज समेत एक अन्य दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके क्षेत्र में दर्जनों गांवों में कच्ची शराब बनाने और निर्यात करने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। रामगंगा खादर में दिन रात कच्ची शराब की भट्टियां धधकती रहती हैं। लेकिन पुलिस उन पर हाथ नहीं डालती। 4 दिन पहले बड़ा गांव में शराब बनाने और बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस ने बजाय शराब बेचने वाले को भी छोड़ दिया था। इसके बाद सुबह को दूसरे पक्ष ने चौकी बड़ागांव पर प्रदर्शन कर अलीगंज सिरौली मार्ग पर जाम कर दिया था। पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया था। गुरुवार को चौकी इंचार्ज बड़ागांव मुकेश कुमार और इसी चौकी पर तैनात दरोगा सुधीर कुमार को एसएसपी शैलेश पांडे ने लाइन हाजिर कर एक घंटे के अंदर लाइन में आमद कराने का आदेश कर दिया।
दोनों दरोगा की लापरवाही हर मामले में थी। कई बार समझाया गया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही थी। इसी वजह से कप्तान साहब ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। - संजय गर्ग, कोतवाल सिरौली
विज्ञापन
दोनों दरोगा की लापरवाही हर मामले में थी। कई बार समझाया गया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही थी। इसी वजह से कप्तान साहब ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। - संजय गर्ग, कोतवाल सिरौली
विज्ञापन