{"_id":"5d8d208b8ebc3e015d44c899","slug":"crime-bareilly-news-bly3777485139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयान हत्याकांड- अयान के पिता समेत चार पर हमला-लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयान हत्याकांड- अयान के पिता समेत चार पर हमला-लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी के चर्चित अयान हत्याकांड में अब अयान के पिता और तीन चाचा के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट की रिपोर्ट कराई गई है। मई महीने पुरानी घटना दिखाकर कोर्ट में की गई शिकायत के आधार पर ये रिपोर्ट कराई गई है। वादी हाजी फैसल की ओर से बताया गया है कि वह इस घटना के गवाह हैं। अयान का परिवार उन्हें जबरन आरोपी साबित करने पर तुला है।
जगतपुर निवासी हाजी फैसल की ओर से 28 मई की घटना दिखाते हुए अयान के पिता रईस मियां, चाचा इरफान, अनवर और फहीम के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि ये लोग उनके घर में यह कहते हुए घुस गए कि पुलिस से मिलकर फैसल के नार्को टेस्ट का आदेश करा लिया है। लेकिन फैसल ने डीआईजी को टेस्ट रोकने के लिए अर्जी दी है। इन लोगों ने घर के पुरुषों और महिलाओं से मारपीट और अभद्रता की और जाते वक्त उनके गले से सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
अयान के पिता ने मांगी है इच्छा मृत्यु
दो दिन पहले ही अयान के पिता रईस मियां ने एसएसपी को पत्र देकर अपने बेटे की हत्या के खुलासे की जांच सीबीआई से कराने या परिवार को इच्छामृत्यु देने की मांग की थी। एसएसपी ने मामले में एसपी सिटी से जांच करके तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।