{"_id":"5d7a98ac8ebc3e93a76fe683","slug":"crime-bareilly-news-bly3758936180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटी को बुखार में तड़पता देखा तो कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-बेटी को बुखार में तड़पता देखा तो कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला (बरेली)। करीब आठ लाख के कर्ज में डूबे किसान कुंवरपाल मौर्य (40) ने तंगहाली के बीच पत्नी और बेटी को बिना इलाज बुखार से तड़पता देखा तो खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वह आठ दिन से तनाव में थे। उन्होंने केसीसी का कर्ज लेने के साथ ही कुछ सूदखोरों से भी कर्ज ले रखा था। कुछ दिनों से सूदखोर उन पर जमीन का बैनामा कराने का दबाव बना रहे थे।
गांव पथरा के कुंवरपाल का शव गुरुवार सुबह आधा किमी दूर एक खेत में चंदनिया के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। पत्नी ने बताया कि बुधवार सुबह पति साइकिल लेकर घर से निकले थे। साइकिल पेड़ के पास ही मिल गई। उन्होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए पुलिस को लिखकर दे दिया। हालांकि पत्नी ने बताया कि एक सूदखोर सप्ताह भर से घर का चक्कर काट रहा था। वह रुपये वापस करने या जमीन का बैनामा कराने का दबाव बना रहा था।
बुखार से पीड़ित बेटी और पत्नी का सही उपचार न हो पाने से भी कुंवरपाल परेशान थे। इसी वजह से वह अवसाद में रहने लगे थे। एसडीएम आंवला अरुण कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट पर आगे कार्यवाही होगी। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह का कहना है कि इस मामले में परिवार ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।