{"_id":"5d79605d8ebc3e93cd66a7ea","slug":"crime-bareilly-news-bly3757877132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री मार्केट में भारत ट्रेडर्स पर औषधि विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री मार्केट में भारत ट्रेडर्स पर औषधि विभाग का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दवाइयों की बिक्री-खरीद का रिकार्ड न दिखा पाने के चलते चार सितंबर को शास्त्री मार्केट में भारत ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। बावजूद इसके बुधवार को दुकान खुली होने की सूचना पर औषधि विभाग की टीम ने यहां छापा मार दिया। तीन घंटे तक चली जांच के दौरान दुकान में करीब आधा दर्जन दवाओं का रिकार्ड नहीं मिला। टीम बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त औषधि को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
औषधि विभाग की टीम ने 19 जून को शास्त्री मार्केट में दवा फर्म भारत ट्रेडर्स पर छापा मारा था। इस दौरान एविल और सिंटोसिनॉन समेत कुछ दवाओं की बिक्री और खरीद रिकार्ड का मिलान नहीं हुआ। इस पर सहायक आयुक्त औषधि संजय ने पांच जुलाई को भारत ट्रेडर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर चार सितंबर को लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। बावजूद इसके बुधवार को दुकान खुले होने की सूचना मिलने पर औषधि विभाग की इंस्पेक्टर विवेक कुमार और उर्मिला वर्मा ने दुकान पर छापा मारा। इससे बाजार में हड़कंप मच गया।
फोन करके जांचा बिक्री का रिकार्ड
दोपहर करीब एक बजे पहुंची टीम ने तीन घंटे तक दुकान पर पड़ताल की। इस दौरान कई बिलों पर पड़े मोबाइल नंबर के आधार पर दवाएं खरीदने की पुष्टि की गई। वहीं, एविल, सिंटोसिनॉन, गुडसैफ समेत दो-तीन अन्य दवाओं की खरीद और बिक्री के रिकार्ड का भी मिलान नहीं हुआ। व्यापारी से इन सभी के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
बिक्री की पुष्टि होने पर निरस्त होगा लाइसेंस
औषधि विभाग ने चार सितंबर को भारत ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड किया था। अधिकारियों का कहना है कि अगर सस्पेंड होने के बाद बिक्री की पुष्टि हुई तो व्यापारी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
भारत ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। बावजूद इसके दुकान खुलने की सूचना पर छापा मारा गया। छापा मारने वाली टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संजय, सहायक आयुक्त औषधि
मुझे गलत तरीके से परेशान किया जा रहा है। चार आइटम के दुकान पर बिल देख गए थे, सिर्फ फाइल में लगने से रह गए। बाद में मैं बिल लेकर गया तो नहीं देखे। आज चेकबुक लेने के लिए दुकान खोली तो छापा मार दिया।
- विनोद कुमार, प्रोपराइटर, भारत ट्रेडर्स