{"_id":"5d79605a8ebc3e01463f3050","slug":"crime-bareilly-news-bly3757381142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक का केस वापस लेने का दबाव बना रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक का केस वापस लेने का दबाव बना रहा पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन तलाक का केस वापस न लेने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को न सिर्फ हत्या की धमकी दी बल्कि उसकी गोद से बच्चा छीनने की भी कोशिश की। बुधवार को महिला ने एडीजी से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
थाना भोजीपुरा के गांव मैमोर की नसरीन पुत्री मुन्ने की शादी थाना देवरनिया के सिदौरा निवासी इश्तियाक के साथ हुई थी। आपस में विवाद होने पर इश्तियाक ने नसरीन को पीट दिया। उसे तीन तलाक भी दे दिया। 20 अगस्त को नसरीन ने पति के खिलाफ मारपीट और 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2019 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह करबला मेला जा रही थी। रास्ते में पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ घेर लिया। तीन तलाक का केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। गोद से बच्चे को छीनने की कोशिश की। चीख-पुकार करने पर यह लोग धमकी देते हुए भाग गए। नसरीन ने बुधवार को एडीजी अविनाश चंद्र से मिलकर कार्रवाई की मांग की।