{"_id":"5d76b6968ebc3e016d6303a1","slug":"crime-bareilly-news-bly375500155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा मलखान गिरी को जान का खतरा, एसपी क्राइम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा मलखान गिरी को जान का खतरा, एसपी क्राइम से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहेड़ी के बाबा मलखान गिरि ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर खुद को जान का खतरा बताते हुए एसपी क्राइम से शिकायत की। बाबा के मुताबिक गद्दी के लालच में बाबा धर्मगिरि की हत्या के मामले में बना एक गवाह उनसे रंजिश रखता है। कई बार उन पर हमला कर चुका है। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। एसपी क्राइम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
बहेड़ी स्थित बांसीमठ आश्रम का कार्यभार संभालने वाले बाबा मलखान गिरि ने कुछ लोगों से जान का खतरा जताया है। उनके मुताबिक गद्दी के लालच में कुछ लोग उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। अकसर राह चलते उन्हें घेरने की कोशिश करते हैं। आरोप है कि एक सितंबर को शेरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दवा लेेने जाते वक्त उन पर साथियों के साथ हमला कर दिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोपी उन्हें मठ से भगाकर उस पर काबिज होना चाहते हैं। बताया कि आरोपी बाबा धर्मगिरि की हत्या के मामले में गवाह बनाया गया था। सीओ बहेड़ी अशोक अग्रहरि ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई। शिकायत आने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों का पुराना विवाद चल रहा है। मामले में शेरगढ़ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।