{"_id":"5d715ebf8ebc3e01567f0094","slug":"crime-bareilly-news-bly37507677","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो गई खूब उठापटक...अब स्वामी करेंगे ‘विभीषण’ का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो गई खूब उठापटक...अब स्वामी करेंगे ‘विभीषण’ का वध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद के संकेत के बाद कॉलेज प्रबंधन अलर्ट हो गया है। इस मामले में कॉलेज के वर्तमान और पूर्व खुराफाती छात्र नेताओं का इतिहास खंगालने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता मनेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी को रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बुधवार को स्वामी चिन्मयानंद ने कहा था कि कॉलेज को विश्वविद्यालय बनने से रोकने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था। पहले भी लॉ कॉलेज की प्रगति को रोकने की कुछ लोगों ने कोशिश की थी। इस कारण अब जरूरी है कि ऐसे षड्यंत्रकारी सामने लाए जाएं जो कॉलेज की प्रगति में बाधा बन रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि स्वामी जी के पास कॉलेज के विरोधी और राजनीतिक रूप से उनके विरोधियों से जुड़े लोगों की सूची और उनकी गतिविधियों की रिपोर्ट दी जाएगी। फिलहाल जांच अभी शुरू नहीं हो पाई। स्वामी जी के अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि कमेटी को जल्द ही प्रत्येक बिंदु पर जांच कर वर्तमान और पूर्व खुराफाती छात्रों का इतिहास खंगालने को कहा गया है। इस जांच से कॉलेज में रहकर खुराफात करने वालों पर शिकंजा कस सकेगा।
स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि कॉलेज में तीन सदस्यीय जांच टीम किसने गठित की इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। संभावना है कि लॉ कॉलेज के प्राचार्य ने टीम का गठन किया होगा तो उसकी रिपोर्ट उन्हीं को मिलेगी।
विज्ञापन
छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद बृहस्पतिवार को सुबह पूजा पाठ के बाद आश्रम में अपनों से मिले और उनका हालचाल जाना। भाजपा के कुछ नेताओं से आहत स्वामी ने बताया कि सभी राजनीतिक दल के लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। कहा कि कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में आईं महिलाओं और पुरुषों को इस बात का दुख था कि उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता संवेदन शील है।