फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students family will return after two days strong security arrangements

चिन्मयानंद प्रकरणः दो दिन बाद लौटेगा छात्रा का परिवार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Fri, 06 Sep 2019 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 02:25 AM IST
सार

  • कोर्ट ने छात्रा व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं
  • पीड़ित परिवार के वापस आने पर जरूरत के अनुसार सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी
  • सुप्रीम के आदेश पर गठित एसआईटी टीम शुक्रवार को यहां आ सकती है

विज्ञापन
Students family will return after two days strong security arrangements
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा और उसका परिवार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अभी दिल्ली से वापस नहीं लौटा है। कोर्ट ने छात्रा व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके चलते पुलिस सतर्कता बरत रही है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि पीड़ित परिवार के वापस आने पर जरूरत के अनुसार सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। घर पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन


पूर्व गृह मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा के परिवार को सुरक्षा पहले ही मुहैया करा दी गई थी। इसके तहत आवास पर एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल तैनात कर दिए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा व उसके परिवार वालों के दिल्ली से लौटने पर उनकी सुरक्षा के लिए फोर्स बढ़ाया जाएगा। जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर किसी तरह का डर न रहे। उधर, छात्रा के पिता ने मोबाइल पर बताया कि वह अभी नहीं लौट पा रहे हैं। कुछ औपचारिकताएं रह गई हैं।

उन्हें पूरा करने के बाद रविवार तक आने की कोशिश करेंगे। उन्होंने एसआईटी टीम की जांच पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा बेटी को इंसाफ मिलेगा, ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है।


आज आ सकती है एसआईटी
छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद के मामले में सुप्रीम के आदेश पर गठित एसआईटी टीम शुक्रवार को यहां आ सकती है। वह पूरे प्रकरण में स्वामी चिन्मयानंद से पूछताछ करने के साथ ही रंगदारी व अन्य आरोपों के साक्ष्य भी जुटाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम के आज आने की संभावना थी, लेकिन नहीं आई। हालांकि एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। संभव है छात्रा और उसके परिजनों के दिल्ली से लौटने के बाद ही टीम आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed