{"_id":"5d7168308ebc3e93da786d0c","slug":"crime-bareilly-news-bly375036865","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर शोहदों ने पीटा, सैन्य कर्मियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर शोहदों ने पीटा, सैन्य कर्मियों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाइक पर साथी छात्रा के साथ जा रहे एक छात्र को दो बाइकों पर सवार चार शोहदों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीट दिया। विरोध करने पर शोहदों ने छात्रा से भी हाथापाई की। शोर सुनकर पास ही तैनात सैन्य कर्मियों ने पहुंचकर बीचबचाव किया और दो शोहदों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चारों शोहदे पुलिस कर्मियों के बेटे बताए जा रहे हैं। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र में सैटेलाइट चौराहे के पास शाहजहांपुर रोड पर एक बाइक सवार छात्र और उनकी सहपाठी छात्रा को दो बाइकों पर सवार चार शोहदों ने घेर लिया। शोहदों छात्रों से गालीगलौज करने पर और विरोध करने पर उन्हें पीट दिया। शोर सुनकर वहां पास ही तैनात सैन्य कर्मी वहां पहुंचे तो बीचबचाव कर उन्होंने दो शोहदों को पकड़ लिया। दो शोहदे मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित और दोनों आरोपियों को थाने ले आई। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्र ने बताया कि वह अपनी सहपाठी छात्रा के साथ सैटेलाइट चौराहे से गुजर रहे थे। वहीं पीछे से शोहदे साथी पर फब्तियां कसते हुए उनकी साथी से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध करने परे सैटेलाइट चौराहे से आगे बढ़कर दोनों को बाइक रुकवाकर घेर लिया और पीटने लगे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम नकटिया निवासी निखिल और शशीकांत बताया। छेड़छाड़ और हमला करने वाले सभी आरोपी पुलिस कर्मियों के बेटे बताए जा रहे हैं।