{"_id":"5d6eced18ebc3e0159663359","slug":"crime-bareilly-news-bly374716819","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में दिनदहाड़े व्यवसायी पर जानलेवा हमले का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में दिनदहाड़े व्यवसायी पर जानलेवा हमले का शोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस के एक होटल में मीटिंग करने पहुंचे एक डेयरी व्यवसायी ने मंगलवार दोपहर खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया तो हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंची तो व्यवसायी ने अपने ही पूर्व ड्राइवर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। कहा कि फायर मिस होने से उनकी जान बच गई। भागते वक्त आरोपी पर रुपये लूट का भी आरोप लगाया। व्यवसायी ने हमलावर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इस बात के भी संकेत मिले हैं कि ड्राइवर को व्यवसायी ने खुद ही कॉल करके बुलाया था।
कोतवाली क्षेत्र के होटल सीताकिरन में मंगलवार सुबह डेयरी व्यवसायी इज्जतनगर क्षेत्र के जमुना बिहार निवासी रूपकिशोर गोला अपने साथियों के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे। गोला के मुताबिक उनका एक पूर्व ड्राइवर भी वहां पीछे-पीछे पहुंच गया। व्यवसायी के मुताबिक पूर्व ड्राइवर आते ही गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने अचानक तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। हालांकि, फायर मिस हो गया। वह जैसे ही उसे पकड़ने के लिए उठे, वो मेज पर रखे 20 हजार रुपये उठाकर भागा। उन्होंने बताया कि आरोपी होटल के बाहर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। पुलिस को व्यवसायी ने बताया कि 14 अगस्त को उनका यही ड्राइवर घर पर खड़ी कार से 15 हजार रुपये, पिस्टल की कार्टेज, कुछ जरूरी कागजात और एक चश्मा चुराकर भाग निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। घटना की शिकायत करने की बात कहते हुए जब उन्होंने सामान वापस मांगा तो धमकाने लगा और अब होटल पहुंचकर हमला कर दिया।
दो दिनों से बंद थे होटल के सीसीटीवी
- शिकायत पर पहुंची पुलिस को व्यवसायी ने बताया कि हमलावर की पहचान के लिए होटल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज निकलवाने को कहा तो सीसीटीबी दो दिन से बंद होने की बात कही गई। तब उन्होंने पास ही एक बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी से आरोपी की फुटेज निकलवाई। जबकि व्यवसायी दो दिनों से इसी होटल में मीटिंग कर रहे थे। हालांकि कमरे की उनके नाम पर बुकिंग नहीं थी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं विवाद
- गोला ने खुद ही बताया कि पिछले साल उनकी डेयरी से कुछ दूर पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था। इनमें से दो खुद को पुलिसवाला बता रहे थे, उनसे रंगदारी मांग रहे थे। विरोध पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पहले भी मामला दर्ज करा चुके हैं।
- फायरिंग या हमले की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। व्यवसायी की तहरीर लेकर उसके आधार पर लगाए आरोपों की जांच कर रहे हैं। आरोपों में दम होगा तभी रिपोर्ट लिखेंगे। - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली