{"_id":"5d6d85c98ebc3e93c816483e","slug":"crime-bareilly-news-bly374615230","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हुआ किशोर तो घरवाले बोले- गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे बच्चा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हुआ किशोर तो घरवाले बोले- गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे बच्चा चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंडसर (हाफिजगंज)। रिठौरा के मैकेनिक की दुकान पर काम सीखने वाले एक किशोर के लापता होने के बाद उसके परिवार ने बच्चा चोर का शोर मचाकर पुलिस को सूचना दे दी। आधी रात में पुलिस ने किशोर को खोज निकाला तो उसने गलत टेंपो में बैठने और नींद की वजह से खुद ही भटकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने भी बच्चा चोर गैंग की किसी गतिविधि से इंकार करके लोगों को भी बिना किसी जानकारी के अफवाह न फैलाने की सलाह दी।
गांव उदरनपुर निवासी गुलाब शाह का पुत्र 14 साल का अरबाज रिठौरा में एक मैकेनिक की दुकान पर मिस्त्री का काम सीखता है। वह रोज टेंपो से दुकान आता-जाता था। रविवार शाम छह बजे रिठौरा से घर जाने को टेंपो में बैठकर घर आ रहा था, बैठे बैठे उसे नींद आ गई। टेंपो उसे लेकर सेंथल की तरफ चला गया। वहीं ड्राइवर उसे उतारकर टेंपो ले गया। अरबाज के लिए यह नई जगह थी। वह रास्ता भटका तो सेंथल रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंच गया। देर शाम तक अरबाज घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश की। रात दस बजे करीब परिजन हाफिजगंज थाने पहुंचे और उसका अपहरण होने की सूचना दी। उनका कहना था कि शायद बच्चा चोर गैंग उसे किसी गाड़ी में बैठा ले गया है। बच्चा चोरी के मामलों से सहमी पुलिस ने अपहरण की बात सुनी तो हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने रिठौरा व सेंथल चौकी समेत थाना क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस को रात करीब बारह बजे अरबाज सेंथल स्टेशन के पास भटकता मिल गया। पुलिस उसे थाने ले आई। वहीं परिवार के हवाले कर दिया। यहां अरबाज ने पुलिस को बताया कि वह घर के बजाय सेंथल दिशा में जाने वाले टेंपो में बैठ गया था और नींद आने से और रास्ता भटक गया। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले परिवार की फटकार भी लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरण की सूचना फर्जी निकली।
छात्र लापता होने के बाद फैली बच्चा चोर गैंग की अफवाह
भोजीपुरा। घर से डॉक्टर के क्लीनिक पर जाने की बात कहकर निकला छात्र गायब हो गया। इस मामले में भी बच्चा चोर गैंग की अफवाह फैल गई।
पीपलसाना चौधरी निवासी नरेश बाबू टेंपो ड्राइवर हैं। उनका इकलौता बेटा राजेश पाल जेआरएस स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह स्कूल टाइम के बाद भोजीपुरा में डॉ. मुनीश यादव के क्लीनिक पर काम करता है। रविवार को वह अपनी दादी नत्थो देवी को सुबह नौ बजे डॉक्टर के क्लीनिक पर जाने की बात कहकर निकला था। डॉक्टर के क्लीनिक पर नहीं पहुंचा। शाम जब राजेश घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता क्लीनिक पर गए। पता लगा कि वह क्लीनिक पर नहीं आया है। रात भर रिश्तेदारों के घर यहां व और अन्य स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। डॉक्टर के साथ नरेश ने भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी से मिलकर तहरीर दी। छात्र का पिता भयभीत था कि कहीं बच्चा चोर तो बेटे को नहीं ले गए हैं। इंस्पेक्टर ने यह आशंका खारिज की। कहा कि छात्र को जल्दी तलाश कर लिया जाएगा।