{"_id":"5d6c1dca8ebc3e015f5656a6","slug":"crime-bareilly-news-bly374466499","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले ने तो सड़कछाप शोहदों को मात कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाले ने तो सड़कछाप शोहदों को मात कर दिया
विज्ञापन
बरेली। एक शिक्षिका का मोबाइल चुराकर एक पुलिसकर्मी और उसके भाई उनके नंबर और फोटो का गलत इस्तेमाल करने लगे। मोबाइल से मिले फोटो लगाकर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर एक पुलिस कर्मी समेत चार आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती इलाके की ही एक कोचिंग में पढ़ाती हैं। कुछ दिन पहले कोचिंग से ही शिक्षिका का मोबाइल चोरी हो गया था। उनके मुताबिक इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों ने चोरी हुए उनके नंबर और एक फेसुबक अकाउंट से अभद्र मेसेज पहुंचने की बात बताई। उन्होंने देखा तो फेसबुक अकाउंट पर उनका फोटो लगा था। आरोप है कि एक पुलिस कर्मी नरेंद्र सिंह, उसके भाई हरेंद्र प्रताप सिंह, जागेंद्र प्रताप सिंह और एक अन्य अमर सिंह ने उन्हें बदनाम करने के लिए फेसबुक पर उनका फर्जी अकाउंट बनाया है। कोचिंग से चोरी हुआ उनका फोन भी इन्हीं लोगों के पास है। बताया कि चार मार्च को अकाउंट बनाकर उस पर फोटो अपलोड किए गए। उन्होंने आरोपियों के घर पहुंचकर विरोध किया तो वह लोग उन्हें मुकदमे में फंसवाने की धमकी देने लगे। इसके बाद 14 जुलाई को दोबारा फोटो अपलोड किए गए।