फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कबाड़ के रुपये मांगने पर मारपीट, रिपोर्ट

Sat, 31 Aug 2019 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। कबाड़ बेचने एक व्यक्ति से कबाड़ी दुकानदार ने रुपये मांगने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर दुकानदार के बेटों ने भी उन्हें जमकर पीटा। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र के खुर्रम गौटिया निवासी ओमकार घर-घर जाकर कबाड़ खरीदते हैं। बताया कि बुधवार को वह सामान बेचने को इलाके के ही एक कबाड़ी नासिर की टाल पर डाला था। उनके मुताबिक इसके बाद दुकानदार रुपये मांगने पर गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर नासिर के बेटे जुबैर और आसिफ ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने इकट्ठा होकर उन्हें बचाया।
विज्ञापन


आंखों के सामने ही बाइक चुराकर ले गए बदमाश
बरेली। बारादरी क्षेत्र के नवादा शेखान निवासी शाहनवाज अंसारी शुक्रवार सुबह खुशबू इंक्लेव निवासी अपने दोस्त के यहां गए हुए थे। उनके मुताबिक करीब दस मिनट बाद बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। उन्होंने थोड़ा आगे बढ़कर देखा तो दो मुंह ढके बदमाश उनकी गाड़ी में कुछ कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वह तुरंत बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। पीछा करने पर यूनिवर्सिटी के पास कहीं गायब हो गए। पीड़ित ने थाना बारादरी में घटना की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंपा
बरेली। किला क्षेत्र में सत्य प्रकाश पार्क के पास रहने वाले सत्येंद्र कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम एक अंजान व्यक्ति को घर में घुसते देखा को पकड़ने की कोशिश की। उनके मुताबिक आरोपी उन्हें धक्का देकर भागने लगा तो उन्होंने शोर मचा दिया। बाहर मौजूद लोगों ने चोर को पकड़ा और जमकर पीटा। पूछताछ में उसकी पहचान इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस निवासी गुलफाम अली के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed