फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus in private hospital after death of girl in bareilly police mediated the matter

निजी अस्पताल में किशोरी की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने दोनों पक्षों में कराई सुलह

Sat, 31 Aug 2019 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in private hospital after death of girl in bareilly police mediated the matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चौपुला चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती किशोरी की मौत के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर परिवार ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को बैठाकर बात कराई। शव दिलाया दिया तो परिवार के लोग बिना किसी कार्रवाई के चले गए।

विज्ञापन


शाही कस्बा निवासी अफजाल की 14 साल की बेटी जूबी को मलेरिया संक्रमित होने के बाद पांच दिन पहले चौपुला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के मुताबिक पांच दिन में एक लाख से ज्यादा रुपया ले लिया गया। आरोप लगाया कि गुरुवार रात में ही जूबी की मौत हो गई। सुबह भी शव देने से पहले करीब 45 हजार रुपये और मांगे गए। तब परिवार ने अस्पताल के अंदर हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मृत बच्ची का इलाज किया जा रहा था और परिवार से पैसे ऐंठे जा रहे थे। इन लोगों ने बिहारीपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अतिरिक्त रुपये माफ कराकर परिवार को शव दिलाया तो परिवार बिना कार्रवाई किए लौट गया। किशोरी के मामा इत्तेशाम ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं रामभरोसे हैं। हाल ही में भर्ती कई और बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed