फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के खिलाफ इस्तगासा

Wed, 28 Aug 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पैगंबर हजरत मुहम्मद की पत्नी हजरत आयशा के जीवन पर फिल्म बनाकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए शिया वक्फ बोर्ड के चैयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर में सुर्खा के रहने वाले मुहम्मद रोशन उर्फ मोहसिन ने अपने वकील लवलेश पाठक के जरिये अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में इस्तगासा दायर किया है। अपनी शिकायत में मुहम्मद रोशन ने कहा है कि वसीम ने अपनी फेसबुक आईडी के जरिये पैगंबर हजरत मुहम्मद की पत्नी हजरत आयशा पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। इसका टीजर भी विभिन्न माध्यमों और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। आयशा के नाम से एक ट्रेलर अपलोड किया गया जो बेहद आपत्तिजनक और अश्लील है। वसीम रिजवी ने हदीस का हवाला दिया है जो फर्जी और कूटरचित है। पैगंबर हजरत मुहम्मद की पत्नी आयशा को मुसलमान बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और उन्हें अपनी मां मानते हैं। शिकायत में कहा है कि इस फिल्म से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। कोर्ट से आईटी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को तलब कर दंडित करने की प्रार्थना की गई है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed