फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पति को मार दो.. फिर जो कहोगे करूंगी

Fri, 23 Aug 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर ठिरिया में एक महिला ने पति के दोस्त से मिलकर पति को ही मारने की साजिश रच डाली। प्रेमी के कहने पर पति को खाने में जहर दिया गया, लेकिन उसकी जान बच गई। शक होने पर पति ने दोस्त के मोबाइल से दोनों के बीच की कॉल रिकार्डिंग निकाल लीं। उसके पिता ने कैंट थाने में बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर और ऑडियो रिकार्डिंग दी है।
विज्ञापन

ठिरिया निवासी ग्रामीण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो साल पहले उनके बेटे ने पड़ोस की गली में रहने वाली एक युवती से प्रेमविवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही बहू के संबंध बेटे के दोस्त से हो गए। बहू ने उनके बेटे को मारने की साजिश रच ली। पांच अगस्त को उनके बेटे को उल्टियां हुईं। डॉक्टर ने बताया कि इनके शरीर में जहर गया है। गनीमत ये रही कि उल्टी के साथ जहर निकल गया। जिससे जान बच गई। शक होने पर बेटे ने जानकारी की तो पता लगा कि पत्नी का उसके दोस्त से ही प्रेम प्रसंग है। उसने बातों बातों में अपने दोस्त के मोबाइल की रिकार्डिंग निकाल ली। इसमें उसकी पत्नी अपने पति को मारने के लिए दोस्त से मदद मांग रही है। इसके बदले वो बाहर घूमने या कुछ भी करने को तैयार रहने की बात कह रही है। बताया कि थाने में मिली महिला दरोगा को रिकार्डिंग भी सौंप दी है। कैंट थाने के इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि इस तरह की तहरीर या रिकार्डिंग अभी उनके संज्ञान में नहीं है। थाने में मामला आया है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed