फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बेटे की हत्या के बाद पिता ने भी खाया जहर, हालत गंभीर

Sat, 17 Aug 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
बिथरी चैनपुर/बरेली। कैंट क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले लैब असिस्टेंट की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। उसकी सौतेली मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। इसमें पुलिस ने सौतेली बहन और उसके प्रेमी को हत्यारा मानकर जेल भेज दिया था। सौतेली मां पर कार्रवाई नहीं हुई पर युवक के पिता ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। शुक्रवार को उसके पिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालक नाजुक है।
विज्ञापन

रजऊ परसपुर निवासी सर्वेश के बेटे रोहित की हत्या करीब 20 दिन पहले अगवा करके की गई थी। निजी अस्पताल के कर्मचारी रोहित का शव कैंट क्षेत्र में नहर किनारे मिला। संदेह के आधार पर सर्वेश ने अपनी दूसरी पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कैंट थाने में हत्या की रिपोर्ट कराई थी। आरोप था कि संपत्ति विवाद में हत्या की गई। कैंट पुलिस ने जांच में मामला सौतेली बहन के प्रेमसंबंधों का माना। खुलासा किया कि इन संबंधों में बाधक बनने पर बहन के प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर उसकी हत्या की थी। सौतेली मां मीना पर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि सर्वेश ने पत्नी से संबंध खत्म कर लिए और वे बरेली रिश्तेदारी में रह रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सर्वेश को बेटों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कोई विषाक्त पदार्थ खा रखा था। उनके पास से बरामद एक सुसाइड नोट रजऊ पुलिस चौकी को दिया गया। बेटों ने सौतेेली मां पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि वे बार-बार पिता को फोन करके घर वापस बुलाने का दबाव डाल रही थीं। इसी से पिता परेशान थे। वे लोग उनके कमरे में गए तो उनकी हालत खराब थी। सीने पर रोहित का फोटो भी रखा था। बिथरी इंस्पेक्टर ललित मोहन का कहना है कि वृद्ध के विषाक्त पदार्थ खाने की उन्हें जानकारी मिली है। सुसाइड नोट या कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की हत्या का गम और बदनामी का जिक्र किया
- कथित सुसाइड नोट में सर्वेश ने जिक्र किया है कि उसे अपनी दूसरी पत्नी मीना से काफी प्यार है पर उसकी बेटी की वजह से वे अपना होनहार बेटा रोहित खो बैठे हैं। पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करने से उनकी बदनामी हुई तो अब सौतेली बेटी के प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या से वे टूट गए हैं। जीने की इच्छा नहीं रही है।


धर्मेंद्र की रिमांड मंजूर
- रोहित की बहन के प्रेमी बिथरी निवासी धर्मेंद्र को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार करके पिछले दिनों जेल भेजा था। अब पुलिस ने पूछताछ व अन्य साक्ष्य जुटाने को उसकी रिमांड मांगी है। कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed