{"_id":"5d530a498ebc3e6d1b740394","slug":"crime-bareilly-news-bly3722874125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के घर के बाहर छात्र पर हमला करने वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के घर के बाहर छात्र पर हमला करने वालों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांधरपुर में एक छात्र पर रविवार रात हमला करने वाले टेंपो चालक और उसके साथियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावर छात्र को पीटते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप की कोठी की तरफ ले गए थे। पीड़ित के मुताबिक कुछ बदमाश उनके साथ अस्पताल तक भी आए थे।
कैंट की झील गौटिया निवासी 11वीं के छात्र यशवीर पर रविवार रात कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। बदमाश उसे पीटते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप की कोठी की तरफ ले गए थे। शोर सुनकर बाहर आए सांसद और उनके लोगों ने यशवीर को जिला अस्पताल भेज था। यशवीर की शिकायत पर रविवार को मोहित गुर्जर, रोहित, सिपट्टर गुर्जर, रवि, गुड्डू, राजीव, सोनू और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने यशवीर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप झूठे पाए जाने पर पुलिस यशवीर के पक्ष में थी। इससे आरोपी बौखला गए और हमला कर दिया था। यशवीर ने बताया कि हमलावर उनके साथ जिला अस्पताल तक पहुंचे थे। बाद में वहां से भाग निकले। ब्यूरो