{"_id":"5d505ca28ebc3e6cbb2a69a5","slug":"crime-bareilly-news-bly3721390169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरिया धनी/ गोला गोकर्णनाथ। रेहरिया चौकी के वीरपुर चौराहे पर शनिवार की रात 11:30 बजे फर्रुखाबाद से जल लेकर पैदल गोला जाने वाले कांवड़ियों को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दुघर्टना में सात कांवड़िया घायल हो गए। एक कांवड़िये की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
गंगा नदी के ढाईघाट से गंगाजल भरकर रात में ट्रैक्टर के पीछे कांवड़िया ट्रैक्टर की लाइट के सहारे गंगाजल चढ़ाने के लिए गोला शिव धाम जा रहे थे। वीरपुर चौराहे के पास मोहम्मदी की ओर से तेजी से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुघर्टना में सात कांवड़िया रामकिशोर (32) पुत्र भरतपाल ग्राम बिहारीपुर तिलहर जिला शाहजहांपुर, राजू वर्मा (40) पुत्र ऊदन लाल सेहरामऊ दक्षिणी, रामलखन (30) पुत्र राजाराम ग्राम बिहारी तिलहर जिला शाहजहांपुर, सुरेश (48) पुत्र शंकरलाल ग्राम बिहारी तिलहर जिला शाहजहांपुर, फूलचंद (48) पुत्र ज्वाला प्रसाद ग्राम सिंधौली जिला शाहजहांपुर, राजेंद्र (45) पुत्र लल्लूराम ग्राम वीरापुर सिधौली जिला शाहजहांपुर, बाबूराम (45) पुत्र सियाराम निवासी ग्राम बिहारी तिलहर जिला शाहजहांपुर घायल हो गए। चौकी इंचार्ज मनीष पाठक ने 100 डायल सुविधा से मोहम्मदी सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में सभी का प्राथमिक उपचार के बाद रामकिशोर की हालत नाजुक होने से उन्हें शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथी कांवड़िया गंभीर घायल कांवड़िया को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन कांवड़िया ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज मनीष पाठक ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। कांवड़ियों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। वह पुलिस को बिना बताए ही शव लेकर गांव लेकर चले गए हैं।