{"_id":"5d4888ba8ebc3e6ca302bdc3","slug":"crime-bareilly-news-bly3713240185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर मरापीट व अभद्रता की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर मरापीट व अभद्रता की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर मारपीट की रिपोर्ट
बरेली। गंदे पानी का निकास बंद हुआ तो एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने एक महिला और उसकी बेटी को घर में घुसकर पीट दिया। आसपास के घरों से सीवर समेत अन्य गंदगी जमा होने के चलते महिला ने मिट्टी डलवाई थी। डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज।
सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक महिला के घर के पड़ोस में खाली पड़े प्लाट में लोग कूड़ा डालते थे। सबके सीवर भी उसी में खुलते थे। इसके चलते महिला ने गंदगी, जलभराव और सीलन से बचने के लिए प्लॉट मालिक से कहकर उसमें मिट्टी पड़वा दी। उनके मुताबिक इससे एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी रविंद्र प्रताप सिंह के घर के गंदे पानी की निकास बंद हो गया। आरोप है कि इसके चलते वह अपने बेटे उपेंद्र, प्रियेंद्र और पूरे परिवार के साथ उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें और उनकी बेटी को पीटा। महिला ने बताया कि कालोनी में मरे जानवर भी वह लोग प्लॉट में ही दफन करा देते हैं। पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा लिखवाकर उन्हें मकान खाली करने को धमकाने लगे।