{"_id":"5d47346c8ebc3e6caa3bbab5","slug":"crime-bareilly-news-bly371213982","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक-परास्नातक एडमिशन- 50 हजार से ज्यादा सीटें खाली, एडमिशन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक-परास्नातक एडमिशन- 50 हजार से ज्यादा सीटें खाली, एडमिशन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
बरेली। तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बावजूद रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक-परास्नातक प्रथम वर्ष में अभी 50 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं। सोमवार पांच अगस्त को एडमिशन का अंतिम दिन है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध मुरादाबाद और बरेली मंडल के 550 से अधिक डिग्री कॉलेजों के लिए आठ अप्रैल को एडमिशन प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की सवा दो लाख से अधिक सीटों के लिए शुरुआत में प्रवेश प्रक्रिया काफी धीमी गति से चली। इसके चलते तीन बार विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण कराकर कॉलेजों को एडमिशन लेने का मौका दिया। मगर 2.25 लाख सीटों में अभी सिर्फ 1,72,051 सीटों पर ही एडमिशन हुए हैं। हालांकि एडमिशन के लिए 2,24,300 अभ्यर्थियों ने तीन अगस्त तक पंजीकरण कराया है। सोमवार पांच अगस्त को तीसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया का अंतिम दिन है और अभी 50 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं। ऐसे में तमाम सीटें खाली रहने की आशंका जताई जा रही है।