{"_id":"5d47324a8ebc3e6c926ad2f4","slug":"crime-bareilly-news-bly3712079154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़ दो वर्ना जान से हाथ धो बैठोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी छोड़ दो वर्ना जान से हाथ धो बैठोगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ऑटोमोबाइल कंपनी के शोरूम के मैनेजर को कोई अज्ञात शख्स फोन पर नौकरी छोड़ देने के लिए धमकियां दे रहा है। मैनेजर के मुताबिक उन्हें धमकी दी गई है कि नौकरी न छोड़ी तो उन्हें मार दिया जाएगा और उनके बच्चों का भी अपहरण कर लिया जाएगा। इस मामले में थाना इज्जतनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इज्जतनगर इलाके के बिहारमान नगला में रहने वाले अमित कुमार पीलीभीत के बीसलपुर में ऑटोमोबाइल शोरूम वरदान मोटर्स पर काफी समय से बतौर मैनेजर नौकरी कर रहे हैं। अमित के मुताबिक इस शोरूम पर वह सेल्स के साथ कई और काम भी देखते हैं। कुछ समय से उन्हें कोई शख्स अपनी नौकरी छोड़कर चले जाने के लिए धमका रहा है। बृहस्पतिवार को उसका फोन आया तो उसने उन्हें नौकरी न छोड़ने पर जान से मार देने और उनके बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी। उनके पूछने पर उसने अपना नाम राहुल शर्मा बताया। यह भी कहा है कि वह पीलीभीत में ही रहता है। अमित का कहना है कि वह इस बात पर काफी आश्चर्य में हैं कि कोई क्यों उनकी नौकरी छुड़वाना चाहता है। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बातों ही बातों में इस शख्स ने बातचीत में किसी और कंपनी की डीलरशिप से जुड़ा होने की बात जरूर कही। इसके अलावा कुछ ऐसा नहीं कहा जिससे उसकी पहचान हो सके। वह जब उन्हें धमकी दे रहा था तो पीछे से 4-5 लोगों के बोलने की आवाजें भी आ रहीं थीं। ब्यूरो