{"_id":"5d4733b78ebc3e6cb20d0ede","slug":"crime-bareilly-news-bly3712006194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने ही छत से भाग निकला पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने ही छत से भाग निकला पशु तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी क्षेत्र में हो रही पशु तस्करी पर थाना पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। लगातार गोवंशीय पशु काटने और उनका मांस बेचने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। पुलिस दबिश देकर मांस तो बरामद कर लेती है, लेकिन तस्कर टीम की आंखों के सामने से ही फरार हो जाते हैं। अब हजियापुर में गोवंशीय पशु का मांस काटने की सूचना पर एक घर में दबिश देने पहुंची बारादरी पुलिस की टीम फिर खाली लौट आई। पुलिस के मुताबिक तस्कर छत के रास्ते भाग निकला और टीम उसे पकड़ नहीं पाई।
बारादरी पुलिस को रविवार सुबह क्षेत्र के हजियापुर स्थित एक घर में गोवंशीय पशु काटने की सूचना मिली थी। इसके चलते चौकी मॉडल टाउन प्रभारी राकेश सिंह टीम के साथ घर में दबिश देने पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक दबिश के दौरान एक घर में मकान मालिक मुर्तजा गोवंशीय पशु काटते हुए मिला। उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह जीने से चढ़कर छत के रास्ते भाग निकला। चौकी प्रभारी समेत चार लोगों की टीम भी उसके पीछे भागी लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने मौके से करीब 40 किलो गोवंशीय पशु का मांस, एक कुल्हाड़ी और एक गड़ासा बरामद किया।
मीट शॉप से भी भाग निकला था तस्कर
शुक्रवार को शहदाना चौराहे के पास मोहल्ला काजी टोला स्थित हसीन मीट शॉप पर गोवंशीय पशु का मांस बिकने पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस नेे दुकान मालिक हसीन और अजीम को पकड़ा था। जबकि एक आरोपी ताजीम पुलिस के सामने से ही भाग निकला था।