फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बिशारतगंज पुलिस ने युवक को पीटकर छत से फेंका!

Sun, 04 Aug 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बिशारतगंज पुलिस के खिलाफ युवक को मारपीट कर छत से फेंकने का आरोप लगा है। कुछ लोगों ने एसएसपी दफ्तर आकर थाने के दरोगा और पुलिस टीम पर परिवार के युवक को मारपीट कर छत से फेंकने का आरोप लगाया। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। घायल निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एसएसपी दफ्तर में बिशारतगंज के जलालगंज से आए लोगों ने शिकायतें सुन रहे एसपी क्राइम से मुलाकात की। अपने परिवार के शकील अहमद की तहरीर देकर कहा कि शुक्रवार रात नौ बजे थाने के एक दरोगा व कुछ सिपाहियों की टीम उनके घर पहुंचे। शकील छत पर सो रहा था। पुलिस शकील को जगाकर खींचने लगी। उससे कहा कि लखनऊ से तेरी जांच आई है। पांच लाख रुपये दे तो तेरे पक्ष में रिपोर्ट बनाकर भेज देंगे। शकील ने खुद को किसान बताकर कहा कि वह कोई गलत काम नहीं करता है तो इतने रुपये क्यों दे। आरोप है कि रुपये देने को मना किया तो इन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसे जमकर पीटा और फिर छत से फेंक दिया। इससे शकील का पैर दो जगह से टूट गया। वे लोग उसका इलाज करा रहे हैं। एसपी क्राइम ने बिशारतगंज पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली और जांच के आदेश दे दिए। प्राथमिक तौर पर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


शकील के खिलाफ एनडीपीएस के पुराने मामले दर्ज हैं। बिशारतगंज थाने की कोई टीम उसके घर शुक्रवार रात नहीं गई। जिस दरोगा का नाम लिया जा रहा है वो कई किमी दूर दूसरे गांव में कांवड़ के रास्ते का विवाद निपटा रहे थे। फिर भी शिकायत की जांच कराई जाएगी, हो सकता है कि किसी और जगह से पुलिस आई हो। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed