{"_id":"5d45f4848ebc3e6d1c215de7","slug":"crime-bareilly-news-bly3711172133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में बुलाए दोस्त, चोरी कर ले गए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में बुलाए दोस्त, चोरी कर ले गए मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास में शुक्रवार रात एक छात्र के कमरे में रुके दो दोस्त तीन छात्रों के मोबाइल चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने के बाद आरोपी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं सुरक्षा में चूक के चलते चौकीदार को हॉस्टल से हटा दिया गया है और छात्र को चेतावनी दी गई है।
शुक्रवार रात मुख्य छात्रावास के कमरा नंबर दस में रहने वाला छात्र हर्ष सिंह अपने दो दोस्तों को कमरे में ले आया था। सुबह जब वह सोकर उठा तो उसके दोस्त और मोबाइल गायब थे। कमरा नंबर नौ से भारत सिंह और कमरा नंबर 17 से अजीत कुमार का मोबाइल भी गायब था। यह तीनों ही छात्र अपने कमरे का गेट खुला छोड़कर सोए थे। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने सीसीटीवी की फुटेज जांची तो दो बाहरी छात्रों के आने की पोल खुल गई। उनके खिलाफ रुहेलखंड चौकी पर तहरीर दी गई है। वहीं, चौकीदार को हॉस्टल से हटा दिया गया। डीएसडब्ल्यू प्रो. एके जैतली ने हर्ष सिंह को दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी है। साथ ही मामले की जांच के लिए डॉ. एसबी तिवारी, ललित मोहन पांडेय और अनिल कुमार की टीम बना दी गई है।