{"_id":"5d45f3198ebc3e6cf805f7fd","slug":"crime-bareilly-news-bly3711037150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। महानगर स्थित एक रजिस्ट्रार के घर चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोर से जेवर खरीदने वाले एक सर्राफ को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने अच्छी खासी रकम भी आरोपियों से बरामद की है।
करीब एक महीने पहले इज्जतनगर क्षेत्र के महानगर निवासी पूरनपुर के रजिस्ट्रार विनोद सिंघर के घर चोरी हो गई थी। घर से नकदी, सोने के जेवर समेत अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गया था। शिकायत के बाद जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के घरों व रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए थे। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान सीबीगंज के गांव चंद्र पुर जोगियान निवासी संजय गिरी का नाम सामने आया। संजय को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूली। साथ ही कई क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं भी कबूल की। चोर ने विनोद के घर चोरी किए सोने के जेवर खरीदने वाले बमनपुरी निवासी सर्राफ अमित रस्तोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। संजय ने बताया कि तीन बार में करीब डेढ़ लाख के जेवर अमित की दुकान परे बेचे थे। उनके पास से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।