फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मामा और ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Sun, 04 Aug 2019 07:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पति के उत्पीड़न के बाद से अलग रह रही विवाहिता ने अपने मामा और ममेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शोषण के दौरान आरोपी उसे अलग-अलग जगह किराए पर रखते थे। थाना पुलिस व अधिकारियों से भी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विवाहिता ने कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र निवासी विवाहिता माता-पिता की मौत के बाद से अपनी ननिहाल में ही पली बड़ी। ननिहाल वालों ने उसकी शादी क्षेत्र के ही एक युवक से कराई। लेकिन पति के उत्पीड़न के कारण वह बच्चों के साथ इज्जतनगर क्षेत्र स्थित अपने मामा के मकान में रहने लगी। विवाहिता के मुताबिक इस दौरान उसके मामा ने उससे संबंध बनाने की कोशिश की। सफल न होने पाने पर उसे घर से निकाल दिया। कुछ दिन अलग रहने के बाद दिव्यांग मामी की देखभाल के नाम पर मामा उसे वापस घर ले आए। आरोप है कि यहां अकेला पाकर ममेरे भाई ने उनके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर बच्चों को मारने की धमकी दी। बताया कि इसकी शिकायत करने पर मामा ने भी फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार अलग-अलग जगह किराए पर रखकर दोनों उसका शारीरिक शोषण किया। तंग आकर विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करने की बात की तो 18 मार्च को उसे मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed