{"_id":"5d40a4088ebc3e6cf60c8517","slug":"crime-bareilly-news-bly370655466","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय नगर में टेलर पर बरसाईं लाठियां, बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय नगर में टेलर पर बरसाईं लाठियां, बाइक तोड़ी
विज्ञापन
बरेली। संजय नगर में सरेराह एक टेलर को पकड़कर लड़कों के गुट ने लाठियां बरसाईं। इससे उसक सिर फट गया। उसकी बाइक भी तोड़ दी गई। तीन महीने पुराने झगड़े का बदला लेने को हुए इस हमले के बाद परिवार ने बारादरी थाने में तहरीर दी है।
मंगलवार देर रात पौने बारह बजे 23 वर्षीय टेलर नन्हेबाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नन्हेबाबू की बहन गुड़िया ने बताया प्रियदर्शिनी स्कूल के सामने वाली गली से होकर उनका भाई अपने दोस्त छोटू के साथ बाइक से आ रहा था। तभी तरुण समेत करीब 15 लड़कों ने नन्हेबाबू पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भाई को बुरी तरह घायल कर बाइक तोड़ दी और जान से मारने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। बताया कि तीन महीने पहले उनके छोटे भाई अंकुर ने अपने दोस्त राहुल को तरुण से एक हजार रुपये उधार दिला दिए थे। इनके तकादे को लेकर तरुण ने तब राहुल से मारपीट और उनसे भी अभद्रता की थी। इस मामले में रिपोर्ट हुई थी, तब से तरुण उनके परिवार से झगड़े पर उतारू था।