फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

स्क्रेप व्यापारी को जमकर पीटा, घायल

Sun, 28 Jul 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। भाई के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्क्रैप व्यापारी को छह लोगों ने रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी ऐराज ने बताया कि उनकी बक्शा मार्केट गुरुद्वारा रोड पर स्क्रैप की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब 8.30 बजे वह दुकान बंद कर अपने भाई राजा खान के साथ घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में छह युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। चाकू से भी प्रहार किया। शोर-शराबा होने पर जब आसपास वाले आ गए तो आरोपी हवाई फायरिंग कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि उनकी एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते हमला हुआ है। उन्होंने एक युवक को नामजद कर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि घायल को मजरूबी चिट्ठी बनाकर जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed