फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शारदा नहर में डूब रहे बुजुर्ग को चरवाहों ने बचाया

Sun, 28 Jul 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ के गांव कोठिया के पास निकली शारदा सहायक नहर में डूब रहे एक बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार दोपहर एक 70 वर्षीय व्यक्ति किसी तरह शारदा नहर में गिर गया। पानी का तेज बहाव होने से बुजुर्ग कुछ दूरी तक बह गया। उस वक्त खेतों में मवेशी चरा रहे चरवाहों को जब व्यक्ति के डूबने की बात पता लगी तो वह मौके पर पहुंचे। हिम्मत कर एक युवक नहर में कूद गया और डूब रहे बुजुर्ग को नहर से बाहर निकाल लिया। इस बीच अज्ञात बुजुर्ग की हालत गंभीर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही उसे समीप की पीएचसी पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पतला रेफर कर दिया। उधर शारदा नगर मार्ग पर तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर में उसियापुर निवासी साइकिल सवार बलराम और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में कर दोनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed