{"_id":"5d3c94d58ebc3e6d0806a1c7","slug":"crime-bareilly-news-bly370292477","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश का मोबाइल चोर गैंग का खुलासा, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश का मोबाइल चोर गैंग का खुलासा, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश से आकर मोबाइल चोरी करने वाले गैंग के सात सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 40 मोबाइल और 94,320 रुपये की नकदी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग खत्री धर्मशाला में रुके हैं। जो बाइकों से घूम कर चोरी के मोबाइल बिक्री करते हैं। सूचना पर संकटा देवी चौकी इंचार्ज संतोष राय, मिश्राना चौकी इंचार्ज अजब सिंह ने सिपाही विजय शर्मा के साथ छापा मारा। पुलिस ने मध्य प्रदेश के खंडवा के गांव अजेंटी निवासी गंगाराम, दायाराम चौहान, रोहित चौहान, जूनापानी निवासी नैन सिंह, अशोक, जैकी चौहान, अंबेडकरनगर झुग्गी कोलार भोपाल निवासी सुनीत मोहते को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 40 कीमती मोबाइल और 94,320 रुपये बरामद की है। बाइकों पर पड़े नंबर फर्जी निकले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बरामद नकदी चोरी कर बेचे गए मोबाइलों की होने की बात पुलिस को बताई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी परिवार के साथ आकर होटलों आदि में रुकते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।