{"_id":"5d375aab8ebc3e6cfd189283","slug":"crime-bareilly-news-bly36977145","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को दो युवकों ने की खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को दो युवकों ने की खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन। एंटी रोमियो दल का खौफ शोहदों में नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार को स्कूल पढ़ने जा रही एक छात्रा की दो युवकों ने साइकिल रोक ली। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और खेत में खींचकर कर ले जाने की कोशिश करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग आ गए तो आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग निकले। पीड़ित छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह कक्षा 11 में पढ़ती है। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित एक इंटर कॉलेज में साइकिल से पढ़ने जाती है। मंगलवार को भी वह साइकिल से रोज की तरह खेतों के रास्ते कॉलेज जा रही थी। रास्ते में मिले दो अज्ञात युवकों ने उसकी साइकिल रोक ली। गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने और चीखने पर उसे मारापीटा। शोर होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे कई ग्रामीण आ गए। इस पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। घटना से भयभीत छात्रा कॉलेज नहीं गई और रास्ते से ही घर लौट आई। घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। घर वाले ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। छात्र ने अज्ञात दोनों युवकों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।