फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पेट्रोल पंप मालिक से हुई लूट का खुलासा, तीन दबोचे

Wed, 24 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। नवाबगंज में पेट्रोल पंप मालिक से हुई लूट का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया। टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हैं। पंप पर मिट्टी भराव का काम करने वाले मजदूर ने रेकी करके अपने साथी बदमाशों से लूट कराई थी। एसएसपी ने टीम को पंद्रह हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने नवाबगंज के देवल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के मालिक से दस जुलाई को बरौर मार्ग पर दो लाख 95 हजार रुपये की लूट कर ली गई थी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने इस लूट का अंजाम दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर गौरव सिंह के साथ ही क्राइम ब्रांच इसके खुलासे में लगी थी। टीम ने तीन आरोपियों भोजीपुरा के परसुनगला निवासी जाबिर, घंघोरा घंघोरी का शाहिद खां, बरौर निवासी जीशान को गिरफ्तार कर एक लाख 49 हजार रुपये बरामद कर लिए। इनसे मोबाइल, बाइक और दो तमंचे भी मिले। बताया कि घंघोरी गांव के ही तस्लीम और सलीम फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने बताया कि जीशान और जाबिर पहले एक ठेकेदार के साथ चित्रकूट में साड़ी की फेरी लगाने का काम करते थे। दोनों ही काम ठप होने पर करीब चार महीने पहले वहां से चले आए। यहां इन्होंने पंप पर मिट्टी के भराव का ठेका लिया। करीब डेढ़ महीने मजदूरी के दौरान जीशान ने पंप मालिक की गतिविधियों पर नजर रखी। वह कब कितना पैसा लेकर जाते हैं? ये देखा और जाबिर से मिलकर प्लानिंग की। इन्होंने शाहिद उर्प मुल्ला की मदद से चार बदमाशों का गैंग बनाया। जीशान को छोड़कर बाकी चार ने दो बाइक पर जाकर पंप मालिक को लूट लिया। अभयपुर में इन्होंने रकम का बंटवारा किया। यहीं पर फिर कोई प्लान बनाने को यह एकत्र हुए और टीम के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed