{"_id":"5d376e6d8ebc3e6c9d3b4982","slug":"crime-bareilly-news-bly3697431177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों से मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीमारदार बनकर अस्पतालों से मोबाइल चुराने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीते रविवार को ही मिनी बाईपास स्थित एक अस्पताल से तीन फोन चुराए थे। सीसीटीवी में कैद होने के बाद चोर को पकड़ जा सका। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
इज्जतनगर क्षेत्र में मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। पीड़ितों के मुताबिक चोर तीमारदार बनकर वार्ड में आकर बैठता था और फोन लेकर गायब हो जाता था। ऐसे ही रविवार को एक अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड से हाई कोर्ट के एक वकील का मोबाइल चोरी करते वक्त चोर सीसीटीवी में कैद हो गया था। पीड़ित ने सीसीटीवी पुलिस को सौंप दी थी। इसकी मदद से पुलिस ने मंगलवार सुबह चोर को मिनी बाईपास पर टी प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी इमरान बताया। साथ ही करीब मोबाइल चोरी की करीब 15 घटनाएं भी कबूली।