{"_id":"5d376e6a8ebc3e6d0b74d3d5","slug":"crime-bareilly-news-bly3697092124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए पत्नी की हत्या की कोशिश, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए पत्नी की हत्या की कोशिश, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकारी नौकरी के लालच में मृतक आश्रित में नौकरी पाने वाली युवती से एक व्यक्ति ने शादी कर ली और उससे रुपये ऐंठने लगा। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि पत्नी की नौकरी के लिए उसकी गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। विवाहिता ने घर छोड़ा तो पति ऑफिस जाते वक्त रास्ते में रोककर उसे धमकाने लगा। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर इलाके की युवती को बीते वर्ष मृतक आश्रित में अपने भाई की जगह पर जल निगम में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी मिली। इसी बीच करीब आठ महीने पहले एक सामूहिक विवाह समारोह में उसकी शादी प्रेमनगर क्षेत्र के अरुण कुमार से हुई। वह अक्सर उससे रुपये ऐंठता था। दो लाख रुपये लेने के बाद और पांच लाख की मांग करने लगा था। विरोध करने पर वह व ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दो जुलाई की रात पति व अन्य ने उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने इकट्ठा होकर उसे बचाया और परिजनों को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक उसका चचिया ससुर गोविंद भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। पीटकर घर से निकालने के बाद आरोपी अब उसका पीछा करते हैं और उसे पांच लाख रुपये देने को धमकाते हैं।