फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पचास हजार का ईनामी देवशरण भी क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Tue, 23 Jul 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पचास हजार रुपये का ईनामी मुरादाबाद का बदमाश देवशरण आखिरकार क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ ही गया। तीन दिनों से उसे तलाश कर रही क्राइम ब्रांच टीम ने महेशपुरा फाटक के पास मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी दिखाई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। एसपी क्राइम भी जिला अस्पताल मेंपहुंचे, हालांकि बेहोशी की वजह से उससे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर दस दिन में तीन लूट करने वाले बदमाश क्राइम ब्रांच के निशाने पर थे। शनिवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रामपुर जिले के शहजादनगर थाना अंतर्गत गांव अलाई नगर निवासी 25 हजार के ईनामी बदमाश निर्मल सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। तब उसका साथी मुरादाबाद के बिलारी थाने के गांव मंगूपुरा का निवासी देवशरण फरार हो गया था। तभी से क्राइम ब्रांच टीम उसे तलाश रही थी। टीम ने सोमवार रात बारह बजे उसे सुभाष नगर थाना क्षेत्र के महेशपुरा फाटक के पास घेर लिया। एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि टीम प्रभारी अब्बास हैदर और गिरीश जोशी की टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। टीम ने जवाबी फायरिंग की जिसमें देवशरण के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उसका एक साथी भायसिंह यादव फरार हो गया। ये लोग शाम से उसी इलाके में घूम रहे थे। भायसिंह की ननिहाल बदायूं में है, शायद इनका बदायूं जाने का प्लान था। देवशरण गैंगस्टर के साथ ही पचास हजार का ईनामी है। फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, रामपुर व मुरादाबाद में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उसने साथियों संग मीरगंज हाईवे पर एक सप्ताह में तीन लूट कीं। 14 जुलाई को रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में भी देवशरण ने लूट की थी। सुभाष नगर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed