{"_id":"5d361e448ebc3e6cbe42a32c","slug":"crime-bareilly-news-bly3696034122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोर्ट में रीडर से मारपीट, हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कोर्ट में रीडर से मारपीट, हंगामा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार को एसडीएम कोर्ट में रीडर और एक वादी के बीच मारपीट हो गई। आरोप हैं कि वादी ने रीडर का कॉलर पकड़ कर मारपीट की। रीडर ने इस मामले की तहरीर कोतवाली इंस्पेक्टर को दे दी है। एसडीएम ने इस मामले में प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने हजियापुर के राजाराम पुत्र स्व. ईश्वरी प्रसाद, उसके लड़के और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
सोमवार को एसडीएम कोर्ट में हजियापुर के राजाराम ने जमीन संबंधी एक प्रकरण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इनका प्रकरण इस कोर्ट में पहले ही निस्तारित हो चुका है लकिन सोमवार को यहां फिर दरख्वास्त लेकर आए थे। कोर्ट की सुनवाई समाप्त होने के बाद राजाराम फिर से न्यायालय में आ गए। बताते हैं कि एसडीएम की अनुपस्थिति में राजाराम हंगामा करने लगे और रीडर शोभित के साथ भिड़ गए और उन पर आरोप लगाने लगे। रीडर का कहना है कि राजाराम ने उनका कॉलर पकड़ लिया और अपशब्द कहे। रीडर का कहना है कि वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से राजाराम से बचाया। एसडीएम कोर्ट में हंगामा होने से वहां भीड़ लग गई। रीडर का आरोप है कि राजाराम और उसके साथी जान से मारने की धमकी दे कर चले गए। एसडीएम सदर अमरेश कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।