फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पड़ोसी पर झूठी रिपोर्ट न कराने पर सास ने किया उत्पीड़न

Tue, 23 Jul 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पड़ोसी से झगड़ा होने के बाद महिला ने पुत्रवधू से पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। मना करने पर सास ने उसका मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। पुत्र वधू ने महिला के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बदायूं की अंजलि अग्रवाल ने चाहबाई के मुनीश अग्रवाल से विवाह किया था। शादी के बाद से वह संयुक्त परिवार में रहने लगी। अंजलि के मुताबिक, उसकी सास आशा रानी अग्रवाल लेबर आफिस की रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शादी के बाद से ही वह दहेज कम लाने पर मारपीट करने लगी। कुछ दिन पहले उनका पड़ोसी अमन और अनुभव के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद आशा रानी ने दोनों के खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा जिसको उसने मना कर दिया। आरोप है कि मना करना उसकी सास को नागवार गुजरा। इसके बाद से आशा देवी ने उसका मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। कुछ दिन सहने के बाद पति मुनीश को उत्पीड़न की बात बताई तो वह भी अपनी मां का पक्ष लेने लगे। अब ससुराल में उसका जीना मुश्किल हो गया है। सास के उत्पीड़न से वह और उसका बच्चा भी डरा सहमा रहता है। आशा देवी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई तो वह घर में रहने नहीं देगी। उसने अंजलि को जान से मारने की धमकी दी है। अंजलि ने सास के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed