फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दरोगा जी का अजब फंडा- पीड़ित से खर्चा लेकर मुल्जिम पकड़ा, मुल्जिम ने पैसे लेकर छोड़ दिया

Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बारादरी थाने के एक दरोगा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी क्राइम को बताया कि विवेचक दरोगा उससे खर्चा लेकर उत्तराखंड गए और वहां से उसके आरोपी पति को पकड़ लाए। थाने में आरोपी को छह दिन रखा और पैसे लेकर छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बारादरी के चक चुंगी निवासी अंजलि यादव ने बताया कि 14 अप्रैल को पति त्रिलोक सिंह ने उन पर जानलेवा हमला किया था। बारादरी थाने में इसकी रिपोर्ट कराई गई थी। उनका पति रुद्रपुर में छिपकर रह रहा है। उसे पकड़ने के लिए उन्होंने विवेचक से कहा तो उन्होंने वाहन और खाना खर्चा की व्यवस्था करने का फरमान सुना दिया। वह पता बताने के लिए खुद साथ गई और वाहन व खाने में करीब दस हजार रुपये खर्च कर आई। बताया कि पुलिस उसके पति को उत्तराखंड से पकड़ लाई। उन्हें जेल भेजने का आश्वासन देकर घर भेज दिया और छह दिन तक उसके पति को थाने में रखकर छोड़ दिया। बाद में उसके पति से उसकी फोन पर बात हुई तो पति ने बताया कि विवेचक को डेढ़ लाख रुपये देकर वह छूट सका। महिला ने बताया कि उसके पास पति से हुई इस बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी है जो वह सबूत के तौर पर बाद में पेश कर सकती है। महिला पति को गिरफ्तार कराने के साथ ही विवेचक पर भी कार्रवाई की मांग की। एसपी क्राइम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर बारादरी राहुल सिंह ने बताया कि वे हाल ही में आए हैं। उन्हें इस घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। शिकायत आएगी तो जांच करके रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed